SECR Apprenticeship Recruitment 2025: अगर आप भी नए-नए आईटीआई पास उम्मीदवार हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, अच्छी खबर यह है कि आपके लिए साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे यानी SECR ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
देखा जाए तो SECR ने रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप इन दो पदों के लिए कुल 1003 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की है। अगर आपने भी अभी-अभी आईटीआई पास की है या आप आईटीआई के बाद रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो यह भर्ती आपके लिए एक सुनहरा मौका है, जिसकी पूरी जानकारी जानना बेहद जरूरी है जो की निचे दी गई है।
Number of posts and details of posts
ऊपर हमने बताया है कि SECR Apprenticeship Recruitment 2025 के अंतर्गत रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप इन दो पदों के लिए कुल 1003 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इन दो पदों में रायपुर डिवीजन पोस्ट में अलग-अलग ट्रेंड पर कुल 734 पदों पर भर्ति होने जा रही हैं तो वैगन रिपेयर शॉप में कुल 296 पदों पर भर्ति होने जा रही हैं, यानी रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप को मिलाकर 734 + 296 = 1003 पद भरे जा रहे हैं।
सेक्टर पोस्ट | ट्रेंड पोस्ट | पदों की संख्या |
रायपुर डिवीजन | वेल्डर | 185 |
टर्नर | 14 | |
फिटर | 188 | |
इलेक्ट्रीशियन | 199 | |
हिंदी स्टेनोग्राफर | 8 | |
अंग्रेजी स्टेनोग्राफर | 13 | |
स्वास्थ्य और स्वच्छता निरीक्षक | 32 | |
COPA | 10 | |
मशीनिस्ट | 12 | |
मैकेनिक डीजल | 34 | |
मैकेनिक रेफ्रिजरेशन और एसी | 11 | |
लोहार | 2 | |
हैमरमैन | 1 | |
मेसन | 2 | |
पाइपलाइन फिटर | 2 | |
कारपेंटर | 6 | |
पेंटर | 6 | |
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक | 9 | |
वैगन रिपेयर शॉप | फिटर | 110 |
वेल्डर | 110 | |
मशीनिस्ट | 15 | |
टर्नर | 14 | |
इलेक्ट्रीशियन | 14 | |
COPA | 4 | |
अंग्रेजी & हिंदी स्टेनोग्राफर | 1+1=2 | |
Total | 1003 |
Age Limit & Educational Qualification
इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले, आपको 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ ही ऊपर बताए गए किसी भी ITI ट्रेड को 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। केवल उत्तीर्ण होना ही नहीं, बल्कि संबंधित ITI प्रमाणपत्र होना भी आवश्यक है।
इसके साथ इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आपकी आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए (इसमें SC/ST उम्मीदवारों के लिए आयु में 5 वर्ष की छूट होगी साथ ही OBC उम्मीदवारों के लिए आयु में 3 वर्ष की छूट होगी और EX-Serviceman/PWD उम्मीदवारों के लिए आयु में 10 वर्ष की छूट उपलब्ध होने वाली है)
Online Apply Process
ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको सबसे पहले secr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा वहां जाने के बाद आपको अप्रेंटिसशिप अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा और जरूरी जानकारी जैसे पर्सनल डिटेल और शैक्षिक योग्यता की जानकारी भरनी होगी और फिर सभी जरूरी दस्तावेज यानी 10वीं का सर्टिफिकेट, आईटीआई सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ आदि अपलोड करने होंगे।
ये सब होने के बाद भरी जाने वाली सभी जानकारी चेक करके और आवेदन शुल्क होगा तो आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन को सबमिट करना होगा।
Selection Process and Salary Details
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया आपके 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी यानी 10वीं और आईटीआई दोनों के अंकों को मिलाकर जो मेरिट लिस्ट बनेगी उसके अनुसार आपका चयन होगा। मेरिट लिस्ट चयन के बाद आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और उसके बाद आपका मेडिकल टेस्ट होगा। अगर आप डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में पास हो जाते हैं तो आप पूरी तरह से चयनित हो जाते हैं।
अगर आप इस भर्ती में चयनित हो जाते हैं तो आपको अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अनुसार ट्रेनिंग अवधि के दौरान प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। याद रहे कि जिन लोगों ने 2 साल आईटीआई की है उन्हें 1 साल आईटीआई करने वालों से थोड़ा ज्यादा स्टाइपेंड दिया जाएगा।
Key Details
- Post: 1 Year Apprenticeship
- Total Apprenticeship Vacancies: 1003
- Online Application Date: 3rd March 2025 to 2nd April 2025
- Online Application: secr.indianrailways.gov.in
Conclusion
अगर आप भी रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो SECR Apprenticeship Recruitment 2025 के तहत मिलने वाला यह मौका आईटीआई पास उम्मेदवारों के लिए सबसे बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।
इस भर्ती के तहत आपको पर्मनंट नौकरी नहीं मिलेगी सिर्फ एक साल तक रेलवे में काम करने और ट्रेनिंग लेने का मौका मिलेगा साथ ही अगर आप इस SECR अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 के तहत चयनित होते हैं तो जब भी रेलवे में पर्मनंट भर्ती होगी तो वहां आपके लिए आरक्षित जगह रखी जाएगी।
FAQ
प्रश्न 1: SECR अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: SECR अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2025 है।
प्रश्न 1: SECR अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 के लिए कितने वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: SECR अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 के लिए 15 से 24 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UBI Apprenticeship Recruitment 2025: अब बैंक में करें बहुत आसानी से नौकरी

मेरा नाम पवार शादुल है और मैंने 2023 में अपनी ब्लॉगिंग शुरू की, मुझे नई आने वाली नौकरियों के बारे में लिखना पसंद है, इसीलिए मैंने यह मेरी सी वैकेंसी साइट बनाई, जिस पर हम हर दिन नई आने वाली नौकरियों और नौकरी से संबंधित अपडेट के बारे में जानकारी साझा करता हूँ
3 thoughts on “SECR Apprenticeship Recruitment 2025: अब रेलवे में पाएं नौकरी, वो भी आसान तरीके से”