SECR Apprentice Recruitment 2025: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने नागपुर डिवीजन और मोती बाग वर्कशॉप में अप्रेंटिस भर्ती की घोषणा की है यह भर्ती विभिन्न प्रकार के ITI ट्रेड्स के लिए निकली है, जिसमें विभिन्न ट्रेड्स को मिलाकर कुल 1007 रिक्तियां निकली हैं। आगे हमने इस बात की जानकारी दी है कि यह भर्ती किस आईटीआई ट्रेड्स के लिए निकली है और इच्छुक उम्मीदवार किस तरह से भर्ती के तहत आवेदन कर सकते हैं साथ ही भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन किस तरह से किया जाएगा।
SECR Apprentice Recruitment 2025 Overview
संस्था का नाम | साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने नागपुर डिवीजन और मोटीबाग वर्कशॉप |
पद का नाम | अप्रेंटिस |
नौकरी का स्थान | नागपुर |
कुल रिक्तियां | 1007 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | click here |
अधिसूचना लिंक | click here |
आवेदन शुल्क | सभी श्रेणियों के लिए निःशुल्क |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 4 मई 2025 |
Trade Wise Vacancies
Trade | Nagpur Division Vacancies | Motibagh Workshop Vacancies | Total Vacancies |
फिटर | 66 | 44 | 110 |
कारपेंटर | 39 | 00 | 39 |
वेल्डर | 17 | 09 | 26 |
COPA | 170 | 13 | 183 |
इलेक्ट्रीशियन | 253 | 18 | 271 |
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) | 20 | 00 | 20 |
प्लंबर | 36 | 00 | 36 |
पेंटर | 52 | 00 | 52 |
वायरमैन | 42 | 00 | 42 |
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल | 12 | 00 | 12 |
डीजल मैकेनिकल | 110 | 00 | 110 |
टर्नर | 07 | 04 | 11 |
मशीनिस्ट | 05 | 00 | 05 |
डिजिटल फोटोग्राफर | 03 | 00 | 03 |
Eligible Criteria
Educational qualification
यह भर्ती फिटर, कारपेंटर, वेल्डर, COPA, इलेक्ट्रीशियन, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), प्लंबर, पेंटर, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल, डीजल मैकेनिकल, टर्नर, मशीनिस्ट, डिजिटल फोटोग्राफर जैसे ट्रेडों के लिए निकली है, तो इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास उस ट्रेड का आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना चाहिए जिसके लिए वह आवेदन करना चाहता है साथ ही उम्मीदवार को 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए।
Age Limit
किसी भी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की एक निश्चित आयु सीमा होनी चाहिए उसी प्रकार इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष तथा अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। (ओबीसी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष तथा एससी/एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी)
How to apply
भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को भर्ती और अपनी पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए। यदि अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र है तो उसे www.apprenticeshipindia.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन करना होगा।
- सबसे पहले अभ्यर्थी को www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाना होगा
- उम्मीदवार को www.apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्टर करना होगा
- रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को वहां लॉगइन करना होगा और वहां मांगी गई अपनी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने होंगे
- जानकारी और दस्तावेज अपलोड करके अभ्यर्थी को www.apprenticeshipindia.gov.in के प्रोफाइल को 100% पूरा करना होगा।
- प्रोफाइल को 100% पूरा करने के बाद अभ्यर्थी को सर्च में कोड E05202702695 सर्च करना होगा
- कोड सर्च करने के बाद अभ्यर्थी को जो पेज दिखाई देगा उस पर इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन करना होगा
Important Documents
- 10वीं पास सर्टिफिकेट
- ट्रेड के अनुसार आईटीआई पास सर्टिफिकेट
- आरक्षित उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- डोमेसिअल प्रमाण पत्र
Selection Process
SECR Apprentice Recruitment 2025 में योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन नीचे दिए गए चरणों के अनुसार किया जाएगा
- जिन अभ्यर्थियों ने सही तरीके से आवेदन किया है उनकी 10वीं और आईटीआई के अंकों के अनुसार मेरिट सूची तैयार की जाएगी
- जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट सूची में आएगा, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा
- दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों का इस भर्ती के तहत चयन किया जाएगा
Stipend (Salary)
इस भर्ती के तहत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के अनुसार प्रतिमाह स्टाइपेंड यानी एक प्रकार का वेतन दिया जाएगा, जो अलग-अलग ट्रेड और अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग होगा।
Conclusion
SECR Apprentice Recruitment 2025 विभिन्न प्रकार के आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में अपना करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर है क्योंकि इस अप्रेंटिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को रेलवे में भर्ती आने पर आरक्षित सीटें दी जाएंगी। इसके साथ ही यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए भी एक सुनहरा अवसर है जो अपने कौशल का विकास करना चाहते हैं क्योंकि रेलवे में जो कौशल सिखाया जाता है वह किसी अन्य क्षेत्र में नहीं सिखाया जाता है।
FAQ
Q1: SECR Apprentice Recruitment 2025 में आवेदन करने के लिए 10वीं में कितने प्रतिशत होने चाहिए?
Ans: SECR Apprentice Recruitment 2025 में आवेदन करने के लिए 10वीं में 50% से अधिक प्रतिशत होना चाहिए।
Q2: SECR Apprentice Recruitment 2025 का इस्टैब्लिशमेंट कोड क्या है?
Ans: SECR Apprentice Recruitment 2025 का इस्टैब्लिशमेंट कोड E05202702695 है।
Read this: MPPTCL Apprentice Recruitment 2025: मध्य प्रदेश के टॉप सेक्टर में अपरेंटिस, निशुल्क आवेदन शुरू

मेरा नाम पवार शादुल है और मैंने 2023 में अपनी ब्लॉगिंग शुरू की, मुझे नई आने वाली नौकरियों के बारे में लिखना पसंद है, इसीलिए मैंने यह मेरी सी वैकेंसी साइट बनाई, जिस पर हम हर दिन नई आने वाली नौकरियों और नौकरी से संबंधित अपडेट के बारे में जानकारी साझा करता हूँ